यूपी के सीतापुर में दहेज़ लोभियों का कुकर्म, विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

REPORT:-समी अहमद/सीतापुर

यूपी के सीतापुर में दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह पूरा मामला कमलापुर थाना इलाके का है।

खैराबाद थाना क्षेत्र के मीर नगर गांव की रहने वाली खुशबू जयसवाल का विवाह कमलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दुर्गेश के साथ करीब दो वर्ष पहले हुआ था।

विवाहिता को जलाने की

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही लगातार दुर्गेश व उसके परिवार वाले दहेज को लेकर आए दिन परेशान किया करते थे।इसी के चलते दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया।

विवाहिता के परिजनों ने पति, देवर ननद सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं उसका आरोप है ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे जला दिया।

हफ्ते के दूसरे दिन मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार…

ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे।

इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वही एसपी एलआर कुमार  का कहना है। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके बाद पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पति सहित ससुराली जनों पर केस दर्ज किया है जल्द ही सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LIVE TV