यूपी का रहने वाला था दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी, दिल्ली पुलिस भी पहुंची बलरामपुर

देश की राजधानी दिल्ली में इस्लामिक स्टेट(ISIS) की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। यहां हमले की फिराक में घूम रहे इस्लामिक स्टेट के आतंकी को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के द्वारा धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद की गयी। इस दौरान उसके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के अनुसार आईएसआईएस ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस(आईईडी) के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस दौरान दोनों ही ओर से गोलीबारी भी हुई। आपको बता दें कि गिरफ्तार किये गये आतंकी की पहचान अब्दुल यूसुफ खान की ओर से की गयी है। वह उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि आतंकी धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज इलाके में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से अभियान चलाया गया। डीसीपी के अनुसार दोनों ही ओर से की गयी फायरिंग की बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया। वह अकेला था और दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और दो आईडी बरामद की।

LIVE TV