यूनिफॉर्म सिविल कोड, परिवार नियोजन और जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने की सिफारिश हो तेज- सिद्धार्थ नाथ सिंह

Report – Awanish Kumar

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड, परिवार नियोजन और जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा की अगर सदन साथ दे तो उत्तर प्रदेश पहला राज्य होगा जहां यह व्यवस्था लागू होगी।

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जब 1978 में आर्टिकल 44 के तहत ये संशोधन लाया गया था, उसके अंदर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को अधिकार दिया गया है कि आप परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण के ऊपर कानून बना सकते हैं।

तो क्या यह सदन राजनीति से ऊपर उठकर पहला राज्य बनेगा जहाँ पर इस पर कानून बनाया जाए। सिद्धार्थ नाथ ने संविधान का जिक्र करते हुए बताया कि संविधान में जो ओरिजनल प्रिएम्बल है, जो संविधान का मूल है, उसके अंदर समाजवादी पंथ निरपेक्ष की चर्चा नहीं की गई थी और उसे लिखा भी नहीं गया था।

सात साल बाद करीना और सैफ की शादी का सच आया सामने…

उसका मूल कारण ये था कि जो निर्माताकार हैं संविधान के उनको पता था कि भारत की जो संस्कृति है, उसके अंदर हम लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब एक साथ रहते हैं। हम भाईचारा बना के रहते हैं और उसका जो मूल है वह हिन्दू है। हिन्दू कोई धर्म नहीं है। इसका उल्लेख सुप्रीम कोर्ट ने भी किया है। ये वे ऑफ़ लाइफ है रहने का तरीका है। यही भारत की संस्कृति है।

 

LIVE TV