युवक की हुई संदिग्ध रूप से हत्या, पुलिस कर रही मामले की जाँच !

रिपोर्ट – अमित भार्गव

मथुरा : 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ खेत में मिला शव | गोली मारकर की गई युवक की हत्या | मृतक की शिनाख्त पंकज शर्मा निवासी हरनौल के रूप में हुई |

पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रही है पुलिस | पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | घटना की जांच में जुटी हुई है पुलिस |

सुरीर थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे खेतों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई  | घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी |

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई | स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस शव की शिनाख्त की | शव की शिनाख्त पंकज शर्मा निवासी हरनोल के रूप में हुई |

मृतक पंकज के शरीर में तीन गोलियां लगी हुई थी | खून से लथपथ मृतक पंकज खेत में पड़ा हुआ था | ऐसा प्रतीत हो रहा था कि देर रात बदमाशों ने पंकज के शरीर में गोलियां दाग कर उसे मौत के घाट उतार दिया |

बंदरों के आतंक ने ली अधेड़ की जान ! जानें क्या हुआ …

पुलिस घटना की वजह रंजिश मान रही है | किसी पुरानी रंजिश या जमीनी रंजिश से हत्या का जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है |

वहीं बताया गया है कि 3 माह पूर्व पंकज के पिता पप्पू की वृंदावन से लौटते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी |

जिसे परिजन एक हादसा मान रहे थे | लेकिन अब ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं 3 माह पूर्व पप्पू की भी हत्या तो नहीं की गई |

पुलिस ने मृतक पंकज के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | वहीं मृतक के परिजनों ने थाना सुरीर में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है | पुलिस पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है |

 

LIVE TV