यहां रखा है 740 टन अमोनियम नाइट्रेट, बेरूत धमाके बाद सतर्क हुए अधिकारी

लेबनान में हुए धमाके के बाद सामने आए वीडियो ने सभी के मन में डर बना दिया है। बेरूत का भीषण धमाका जिस खतरनाक रसायन की वजह से हुआ था वह भारत के चेन्नई में भी मौजूद है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मनाली में तकरीबन 740 टन अमोनियम नाइट्रेट एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन में रखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह अमोनियम नाइट्रेट की खेप साल 2015 में सलेम की एक कंपनी से जब्त की गयी थी। जिसने इसका आयात किया था।

गौरतलब है कि 4 अगस्त की शाम को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए एक विस्फोट ने पूरे शहर को ही खंडहर में तब्दील कर दिया। बेरूत के बंदरगाह पर हुए इस धमाके का कारण गोदाम में आग लगने की वजह से बताया जा रहा है। यहां साल 2013 से 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट सुरक्षित रखा गाय था। जिसमें हुए विस्फोट के बाद तकरीबन 150 लोगों की जान चली गयी इसी के साथ हजारों की संख्या में लोग घायल हो गयी।

बेरूत में हुए इस धमाके के बाद चेन्नई में रखे अमोनियम नाइट्रेट को लेकर बताया जा रहा है कि भंडारण सुरक्षा के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसी के साथ जल्द ही उसे नष्ट करने के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बताया गया कि यह गलत जानकारी आयातक की ओर से दी गयी कि यह उर्वरक ग्रेड का है जबकि यह विस्फोटक ग्रेड का था। इसी कारण के चलते इसे जब्त कर लिया गया था।

LIVE TV