कोहरे ने ली तीन लोगों की जान, छह लोग गंभीर रूप से घायल

यमुना एक्सप्रेस-वेनोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस हाइसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

एसपी (ग्रामीण) सुजाता सिंह ने बताया कि मथुरा के रहने वाले उद्योगपति संतोष चतुर्वेदी अपने मित्र मुकेश गुप्ता के साथ मथुरा से नोएडा आ रहे थे। जेवर टोल प्लाजा के पास उनकी कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से आ रही 6 कारें आपस में टकरा गईं।

इस हादसे में संतोष चतुर्वेदी, उनके दोस्त मुकेश गुप्ता व कार चालक इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

LIVE TV