VIDEO: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 11 वाहनों की भिडंत एक साथ

यमुना एक्सप्रेस वेमथुरा। बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण एक के बाद एक, 11 वाहन आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में कई लोग जख्मी हो गए। अच्छी खबर ये है कि धुंध के कारण हुई इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।

सुबह से ही प्रदेश में धुंध छाई हुई थी। कुछ इलाकों में तो विजिबिलटी इतनी कम थी कि नजदीक का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध बहुत ज्यादा थी।

CBI का दावा, प्रद्युम्न का हत्यारा निकला 11वीं का छात्र

नोएडा से आगरा की तरफ आ रहे रास्ते में सुबह धुंध में एक वाहन दूसरे वाहन से टकराया। इसके बाद देखते ही देखते कई वाहन एक दूसरे से भिड़ते गए। आलम यह हुआ कि एक्सप्रेस वे पर 11 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस वजह से 50 वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया।

नोटबंदी का एक साल : मोदी ने वीडियो जारी कर गिनाए फायदे

इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में एक विदेशी कपल भी शामिल है। विदेशी महिला के सिर पर चोटें आईं हैं।

LIVE TV