यदुपति सिंघानिया के निधन के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर, जानिए कैसे साल दर साल वह हासिल करते गये सफलता

जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का गुरुवार सुबह ग्यारह बजे सिंगापुर में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और सिंगापुर में ही उनका इलाज जारी थी। इशी बीच लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

जेके समूह के परिवार में गुरुवार को सुबह मिली इस सूचना के बाद शोक छा गया। यदुपति लंबे समय से बीमार थे और उनके स्वजन सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती करवाकर उनका ईलाज करवा रहे थे। सिंगापुर में यदुपति के साथ मां सुशीला और परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

आपको बता दें कि वर्ष 2004 में वह जेके सीमेंट के सीईओ बने थे और दो पहले ही उन्हें सीमेंट के क्षेत्र में बेस्ट सीईओ के अवार्ड से नवाजा गया था। उनके द्वारा देश के शीर्ष 100 सीईओ में से 28वां स्थान हासिल किया था। यदुपति ने अपनी कंपनी के लिए 20 बिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा था जो 2023 में पूरा होना था।

LIVE TV