जान पर बन आई… एक छोटे से देश ने खड़े कर दिए चीन के रोंगटे

नई दिल्ली| भारत के अभिन्न मित्र और पड़ोजान पर बन आई… एक छोटे से देश ने खड़े कर दिए चीन के रोंगटेसी देश म्यांमार ने चीन को डरा दिया है| चीन की सीमा से सटे म्यांमार के पूर्वोत्तर प्रांत शान के शहर म्यूज और कुटकई में एक के बाद एक सुरक्षा चौकियों पर ही हमले हुए हैं| इस कारण चीन ने अपनी सेना को हाई अलर्ट जारी कर दिया है|

म्यांमार ने चीन को डराया

म्यांमार में हुए इन हमलों में सेना के कई जवान और नागरिक मारे गए हैं| शान प्रांत में सेना और जातीय समूहों के बीच दशकों से संघर्ष चला आ रहा है| हजारों की संख्या में लोग इस जगह को छोड़ कर जा चुके हैं| इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने चीन में भी शरण ले रखी है|

चीनी रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता तथा सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे| सेना हाई अलर्ट पर है| सीमा पर रहने वाले अपने नागरिकों की जान माल की हिफाजत का पूरा ख्याल रखेगी|

LIVE TV