वीडियो : मौलवी साहब का दिल हुआ महिला पर फिदा, पकड़ लिया हाथ और फिर… दे चप्‍पल दे मुक्का

मौलवी साहबबागपत। बागपत में एक मौलवी साहब को चलती बस में महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। महिला ने छेड़छाड़ कर रहे मौलवी की चप्पल से पिटाई कर दी। जिसके बाद गुस्‍सायें यात्रियों ने भी मौलवी को जमकर धुना। पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मौलवी पुलिस हिरासत में है।

लोनी मोड़ से शामली के लिए निकली बस में सवार एक युवक स्वयं को शाहदरा (दिल्ली) के नंदनगरी का मौलवी बता रहा था। इस युवक ने डूंडाहेड़ा गांव के पास पहले एक युवती और उसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू की। इस पर बस में ही महिला ने इस मनचले का हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद यात्रियों ने भी जमकर धुनाई की। बस जैसे ही कलक्ट्रेट के पास रुकी तो महिला ने मनचले को नीचे उतार लिया। इस दौरान काफी देर तक बस खड़ी रही। महिला और वहां मौजूद लोग मनचले को पीटते-पीटते कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय तक ले आए। महिला ने यहां उस पर चप्पल बरसाए। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कलक्ट्रेट में पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली आई।

आरोपी के मुताबिक उसका नाम समीर है और वह शामली के हसनपुर गांव का रहने वाला है। वह शाहदरा दिल्ली के नंदनगरी में मौलवी है और कल शामली जा रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपी समीर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया।

जिस समय महिला और लोग मनचले को पीटते-पीटते कलक्ट्रेट में लाए तो पूरी घटना कलक्ट्रेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। डीएम भी अपने कक्ष में मौजूद थे।

पीडि़ता महिला के मुताबिकक वह दिल्ली में रहती है और यहां एक मुकदमा के सिलसिलें में आई हुई है। वह तारीख पर अदालत में आ रही थी लेकिन झगड़े के कारण वह अदालत में भी नहीं जा सकी। वही, आरोपी मौलवी का कहना था कि महिला के आरोप निराधार हैं।

LIVE TV