मोदी मंत्रिमंडल में 19 की एंट्री और पांच एग्जिट

मोदी मंत्रिमंडलनई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार प्रक्रिया में मंगलवार को पांच मंत्रियों को पदमुक्त कर दिया गया। इस दौरान 19 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। प्रकाश जावड़ेकर की पदोन्नति कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : चुनाव और जातीय समीकरण के नाम रहा मोदी का कैबिनेट विस्तार

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल से हटाए गए सभी पांच राज्यमंत्री थे। जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया गया है। उनमें सांवर लाल जाट (जल संसाधन), निहालचंद (पंचायती राज), राम शंकर कथेरिया (मानव संसाधन मंत्रालय), मनसुख भाई वसावा (जनजातीय मामले) और मोहनभाई कुंडारिया (कृषि) शामिल हैं। मंत्रिमंडल में इस विस्तार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल 78 सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट विस्तार में नहीं आईं सुषमा और खुश हो गए मोदी

इससे पहले, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया| नए मंत्रिमंडल में एक केंद्रीय मंत्री और 18 राज्य मंत्रियों को जगह दी गई है। इन सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस विस्तार में कुछ नए मंत्री है, जबकि कुछ को प्रमोशन मिला है|

मोदी के इस नए मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात से तीन-तीन राज्यमंत्री बनाये गए हैं। इस मंत्रिमंडल में राजस्थान से सबसे ज्यादा चार मंत्रियों को जगह दी गयी है। उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और असम से एक-एक मंत्री को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार है।

 

LIVE TV