आखिरकार राहुल को मोदी से कहना ही पड़ा Thank you

मोदी केनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 46वें जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने राहुल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे।”

https://twitter.com/narendramodi/status/744346297507807232?ref_src=twsrc%5Etfw

मोदी के शुभकामना सन्देश पर राहुल का धन्यवाद

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के शुभकामना सन्देश के लिए धन्यवाद दिया। राहुल के समर्थक पार्टी मुख्यालय में उनके जन्मदिन का जश्न मना सकते हैं। वह दोपहर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं।


राहुल गांधी ने रविवार सुबह 10 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के जन्मदिन पर जश्न मनाया गया।

उत्तर प्रदेश के अमेठी से राहुल गांधी 2004 में पहली बार सांसद बने थे। राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष पद देने की अटकलें हमेशा लगाई जाती हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इसकी औपचारिक एलान नहीं हुआ है।

LIVE TV