मोदी के खिलाफ खड़े हुए 57 देश, यूएन में घेरने की तैयारी

मोदी के खिलाफइस्लामाबाद| कश्मीर मुद्दे पर मोदी के खिलाफ पाकिस्तान को नया साथी मिल गया है| ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के महासचिव इयाद अमीन मदनी ने पकिस्तान के साथ सुर मिलाए हैं|

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अहम सबूत भारत को सौंपेगा अफगानिस्तान

मदनी ने कहा है कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है| यह भारत का आंतरिक मामला नहीं है| ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन 57 देशों वाला मुस्लिम देशों का सबसे बड़ा संगठन है|

यह भी पढ़ें : बढ़ा मोदी का सिरदर्द, अब कश्मीर पर पाकिस्तान को मिला इंटरनेशनल खिलाड़ी

मदनी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की है| मदनी ने कहा है कि कश्मीर की समस्या का समाधान राजनीतिक स्तर पर होना चाहिए| दुर्भाग्य से भारत की कठोरता के खिलाफ बहुत कम आवाज सामने आ रही हैं|

यह भी पढ़ें : कराची शांति प्रयासों पर कोई समझौता नहीं : शरीफ

मदनी ने कहा कि कश्मीर की स्थिति जनमत संग्रह की ओर बढ़ रही है| ओआईसी कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने को लेकर उत्सुक है और वह पाकिस्तान का समर्थन करता है| ओआईसी कश्मीर पर एक संपर्क ग्रुप तैयार कर रहा है| यह ग्रुप अमेरिका में यूएन जनरल असेंबली में कश्मीर का मुद्दा उठाएगा|

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरताज अजीज ने कश्मीर मदनी की टिप्पणी की तारीफ की है| उन्होंने कहा है कि भारत को कश्मीर के मुद्दे का समाधान संवाद के जरिए करना चाहिए| अब समय आ गया है कि यूनाइटेड नेशन को कश्मीर में मानवाधिकारों को उल्लंघन पर नोटिस लेना चाहिए|

बता दें कि हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे के जाने बाद से पाकिस्तान लगातार कश्मीर मुद्दे को  हवा दे रहा है| इस मामले में पहले पकिस्तान यूएन गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली| इसके बाद पाक ने अरब लीग का दरवाजा खटखटाया था|

LIVE TV