मोटापे से चाहते छुटकारा तो आपके काम की हैं ये पांच टिप्स

मोटापे का शिकारहर इंसान हेल्दी और फिट रहना चाहता है। लेकिन भागदौड़ भरी जिन्दगी में बदलता खान-पान इंसान को मोटापे का शिकार बना देता है।

मोटापे का शिकार

इससे उबरने के लिए लोग बहुत प्रयास करते हैं। कई बार लोग डाइटिंग और एकसरसाइज का सहारा भी लेते हैं। लेकिन कई बार ये उपाय भी काम नहीं आते। फायदा होने के जगह शरीर में कमजोरी का अहसास अलग होने लगता है। लेकिन परेशान न हों ऐसे में ये पांच टिप्स आपके बहुत काम आने वाली हैं।

  1. रोज सुबह 10 मिनट तक मेडिटेशन करें, इससे तनाव कम होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी।
  2. रोज सुबह 30 मिनट तक वॉक करें, इससे फैट बर्न होगा।
  3. रोज सुबह दूध वाली चाय पीने की बजाय ग्रीन टी पिएं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाएंगे।
  4. सुबह ठंडे पानी से नहाने से फायदा मिलेगा, इससे आपके शरीर का तापमान अचानक कम होगा जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
  5. सुबह नाश्ते में अंडा, स्प्राउट, चीज या पनीर जैसी चीजें खाएं जिससे आपका पेट भरा रहेगा और आपको कई घंटे तक भूख नहीं लगेगी।
LIVE TV