लड़कियों ने खोला दिल का राज़, कहा- ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं

मॉडर्न लड़कियांनई दिल्ली। लड़के-लड़कियों के बीच आकर्षण होना आम बात है। एक- दूसरे को पसंद करना, एक-दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए कोशिश करना बहुत लाज़मी है। ऐसे में दोनों के लिए ही ये बेहतर होगा कि वो एक दूसरे की पसंद और नापसंद जान लें। लड़कों की पसंद के बारे में माना जाता है कि लड़कों को गर्लफ्रेंड के तौर पर मॉडर्न लड़कियां ही पसंद आती हैं। लेकिन जब बात शादी की होती है तो उन्हें ऐसी लड़कियां ही पसंद आती हैं जो उनका और उनके परिवार की देखभाल कर सकें।

युवा जब भी एक-दूसरे से रिश्ते में बधना चाहते हैं, तो उनकी जॉब प्रोफाइल बहुत हद तक मैटर करती है। यूं तो लड़के मॉडलिंग करने वाली लड़कियां, एयर हॉस्टेस और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी लड़कियों के प्रति आकर्षित होते हैं। लेकिन शादी करने के लिए एक पारिवारिक लड़की ढूंढते हैं जो हाउसवाइफ बनने के लिए तैयार हो या फिर ऐसी जॉब करती हो जिससे कि वह घर को भी टाइम दे सके।

मॉडर्न लड़कियां पसंद करती हैं ऐसे लड़के

अब बात करते हैं लड़कियों की पसंद की, लड़कियों को इंजीनियर्स पसंद आते हैं। उनका मानना है कि ये जॉब अच्छी हैं। इंजीनियर्स बहुत कूल भी माने जाते हैं।

लड़कियों को अपनी तस्वीर खिंचवाना बहुत पसंद होता है, इस बात से तो आप सब वाकिफ़ होंगे। ऐसे में उन्हें, अच्छी तस्वीरें खींचने वाले लड़के भी पसंद आते हैं। साथ ही अगर हस्बैंड अच्छा खाना बना ले तो इससे ज्यादा कोई क्या मांग सकता है। कौन पूरा दिन रसोई में खाना बनाते हुए गुजारना चाहता है, इसलिए उन्हें शेफ पसंद आते हैं।

यूनिफॉर्म में लड़के वैसे भी स्मार्ट लगते हैं। इस क्रम में सेना के जवान लड़कियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। ऐसे में अगर पायलट्स की बात हो तो ये लड़कियों को बहुत रिझाता है। डॉक्टर पेशे से जुड़े लोग भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। लड़कियों की लिस्ट में बिजनसमैन भी शामिल हैं। पैसे की कमी ना होना इसके लिए एक बड़ा कारण है।

LIVE TV