मैट्रो के आगे कूदकर क्यों दे रहे जान ?

Delhi-metro-AFP1_570e8c447ea85एजेंसी/ नई दिल्ली : दिल्ली में मैट्रो रेल के आगे कूदकर जान देने के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली मैट्रो के दो अलग – अलग स्टेशनों पर दो युवा ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि युवती घायल है। मैट्रो स्टेशनों पर बढ़ती इन घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी पूर्व स्टेशन पर एक व्यक्ति ने मैट्रो रेल के आगे कूदकर जान दे दी। इसे प्रारंभिकतौर पर आत्महत्या का मामला माना जा रहा है मगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। युवक की पहचान अभिषेक गुप्ता के तौर पर हुई है। अभिषेक की उम्र 35 वर्ष थी।

दरअसल वह दिल्ली मैट्रो के रेड लाईन क्षेत्र में प्लेटफाॅर्म 2 पर रेल का इंतजार कर रहा था। जबकि रात करीब 11.30 बजे गुरू गोविंद सिंह महाविद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्रा मैट्रो के आगे कूद गई। हालांकि छात्रा को बचा लिया गया मगर चिकित्सालय में भर्ती इस छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

LIVE TV