मैक्स की चपेट में आने से पांच घायल

उत्तरकाशी बड़कोट :बुधवार शाम को बड़कोट अस्पताल परिसर में खड़ा एक मैक्स वाहन अचानक पीछे की ओर चल पड़ा। इसकी चपेट में आने से राह चल रहे पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सीएचासी नौगांव में रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार बड़कोट अस्पताल परिसर में वाहनों की लंबे समय पार्किंग की जा रही है। बुधवार को भी एक मैक्स वाहन परिसर में खड़ा था। जो अचानक अस्पताल परिसर से पीछे की ओर ढ़लान पर चल पड़ा तथा तेजी बड़कोट बाजार के चौराहे पर पहुंचा। वाहन की चपेट में बड़कोट निवासी सुमित्रा देवी, रोहित, सुनीता देवी, बलमा देवी व लाल बहादुर आ गए। घायल होने पर इन पांचों को बड़कोट अस्पताल में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद बलमा देवी व लाल बहादुर को नौगांव सीएचसी में रेफर किया।

संदीप चौहान

LIVE TV