जानिए क्यों बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा मैं नहीं, मिस्टर खान हैं लकी…
आनंद एल राय की फिल्म जीरो एक हफ्ते में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फिल्म के स्टार्स शाहरुख खान, अनुष्का और कैटरीना पूरे जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुट चुके हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ज़ीरो के सांग लांच में पहुंची थीं, जहां उनसे सवाल किया गया कि वह शाहरुख खान को ऑनस्क्रीन किस करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं, क्या वह खुद को लकी मानती हैं?
जाहिर है यह काफी बेढ़ंगा सवाल था.. लेकिन कैटरीना कैफ इस मजेदार जवाब दिया। कैट ने कहा, किसने कहा मैं लकी हूं.. मैंने शाहरुख को किस किया यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। वो लकी हैं।
बता दें, ज़ीरो से पहले शाहरुख और कैटरीना ने यश चोपड़ा की फिल्म फिल्म ‘जब तक है जान’ में साथ काम किया था। शाहरुख ने अपने करियर की पहली किसिंग सीन कैटरीना कैफ के साथ ही दी थी। इस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा थीं। वहीं, अब ज़ीरो में भी शाहरुख- कैट के बीच किसिंग सीन दिखाया गया है, जहां उनकी कैमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है।
इस तरह बनाएं मेथी के थेपले स्वाद के साथ सेहत भी चमक उठेगी
बहरहाल, सिर्फ कैटरीना कैफ ही नहीं, बल्कि शाहरुख ने फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में अनुष्का शर्मा के साथ भी किसिंग सीन दिया था। कभी ‘नो किसिंग’ उसूल पर चलने वाले किंग खान को समय के साथ बदलना पड़ा और उन्होंने जब तक है जान के साथ पहली ऑनस्क्रीन किसिंग सीन दी।
लेकिन कहीं ना कहीं बतौर फैन हम सब जानते हैं कि शाहरुख खान को रोमांस दिखाने के लिए ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देने की जरूरत नहीं है। शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता है.. जैसा रोमांस उन्होंने कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, चलते चलते या देवदास में किया था। आंखों वाला रोमांस, बातों वाला रोमांस, एहसास वाला रोमांस।
शाहरुख खान के रोमांस
कुछ कुछ होता है
शाहरुख खान- काजोल का सबसे रोमांटिक सीन, जिसे देखकर आज भी फैंस को कुछ कुछ होता है।
वीर ज़ारा
मैं यहां हूं यहां हूं यहां हूं यहां…. शाहरुख- प्रीति का यह रोमांटिक गाना लोगों को किसी और ही दुनिया में ले जाता है।
दिल तो पागल है
माधुरी दीक्षित के साथ शाहरुख की यह रोमांटिक फिल्म लोगों के दिल धड़का जाती है। आंखों से शाहरुख कैसा रोमांस कर जाते हैं.. यह तो इन फिल्मों से साफ है।
कभी खुशी कभी गम
किसी भी फिल्म में शाहरुख- काजोल को बस एक रोमांटिक सीन की जरूरत होती है.. जिसमें वह ऐसा एहसास दिखाते हैं.. जो जादू कर जाती है।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
Innocent Love.. इस फिल्म में शाहरुख- काजोल के प्यार को यह नाम दे सकते हैं। दोनों फिल्म में बेहद शानदार लगे हैं।
देवदास
ऐश्वर्या राय और शाहरुख तो इस फिल्म में साथ भी नहीं हो पाते.. लेकिन इनका रोमांस लोगों के दिलों पर छाप छोड़ गया।
दिल से
शाहरुख खान- मनीषा कोइराला की एक बेहतरीन फिल्म.. दोनों ने यहां जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखाई थी।मोहब्बतें
ऐश्वर्या के साथ शाहरुख खान का यह खट्टा- मीठा रोमांस बहुत प्यारा था। कुछ ही मिनटों में इस जोड़ी ने जादू कर दिया था।
कल हो ना हो
इस फिल्म का अंत भले ही दुखांत था। लेकिन प्रीति के साथ शाहरुख के रोमांटिक सीन्स बहुत ही pure दिखे थे। ऊफ्फ्फ..
ओम शांति ओम
इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी बेहतरीन दिखी थी। सिर्फ डॉयलोग्स से रोमांस कैसे किया जा सकता है.. कोई शाहरुख खान से पूछे।