मेहुल ने तोड़ा भारत से नाता, पासपोर्ट किया जमा

करोड़ों रुपए का बैंक कर्ज लेकर फरार मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ एंड बारबूडा की नागरिकता लेने के बाद गुयाना स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करा दिया है।

सूत्रों  ने आज यहां बताया कि भारत सरकार चोकसी को देश में वापस  लाने के लिये एंटीगुआ एंड बारबूडा की सरकार के साथ कूटनीतिक और कानूनी  प्रयास जारी रखेगी।

कई माह पहले चोकसी के एंटीगुआ एंड  बारबूडा की नागरिकता लेने की रिपोर्टें आयीं थीं लेकिन उसकी आधिकारिक  पुष्टि नहीं हो पायी थी।

देश को ‘कमजोरी के कीचड़’ से निकाल कर हाईवे पर चलाने का दावा कर रहे मोदी

जब भी कोई भारतीय नागरिक विदेशी नागरिकता ग्रहण  करता है तो वह भारतीय पासपोर्ट को भारतीय मिशन में जमा करा देता है। इस  प्रकार से चोकसी की नागरिकता को लेकर अटकलें खत्म हो गयी हैं।

LIVE TV