मेरठ : देशभर के संग्रहालयों का इतिहास आया सामने

मेरठ। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर मेरठ शहीद स्मारक स्थित राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में देश के पहले संग्रहालय से लेकर देश के विभिन्न संग्रहालयों के विकास एवं उनके विस्तार को सचित्र समझाया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने किया। संग्रहालय अध्यक्ष डा. मनोज कुमार गौतम ने प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी।

संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV