मेधावी बेटी सुदीक्षा भाटी की मौत के जिम्मेदार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

मेधावी बेटी सुदीक्षा भाटी की मौत के जिम्मेदार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दैनिक जागरण ने जो नाम अपने पाठकों को दो दिन पहले बता दिए थे। इस राजफाश में करीब 12 सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया। जिनके आधार पर छेड़छाड़ से इन्‍कार किया जा रहा है। परिजन अभी भी छेड़छाड़ की बात बोल रहे है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूरी जांच में पता चला कि बुलेट बाइक सुदीक्षा भाटी की बाइक के आगे थी। हमें छेड़खानी के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है और यह अचानक हुई एक सड़क दुर्घटना है। हमारी टीम ने बुलेट का पता लगाया, उसपर एक 25 वर्षीय नौजवान जो बाइक चला रहा था और एक 56 वर्षीय व्यक्ति(जो पीछे बैठा था) सवार था। यह दोनों मजदूर हैं और अपने काम पर जा रहे थे। उन्ही युवको की बुलेट बाइक से सुदीक्षा की मौत हुई थी।

घटना के एक प्रत्‍यक्षदर्शी

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 अगस्त को बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव डेरी स्केनर गांव की रहने वाली सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन्‍होंने अपने नाम राजू जाटव निवासी शांतिनगर भूड़ और दीपक सोलंकी निवासी गांव कुरली थाना गुलावठी हाल निवासी कृष्‍णानगर बताया। आरोपितों ने पूरी बुलेट का हुलिया बदल दिया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच प्रत्यक्षदर्शी को भी मीडिया के सामने पेश किया। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

12 फुटेज में बुलेट से पीछे चलती दिख रही सुदीक्षा कि बाइक

एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भूर चौराहे से लेकर और हादसा स्थल तक उन्होंने 12 सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली। जिनमें बुलेट मोटरसाइकिल और सुदीक्षा की बाइक आगे पीछे चलते हुए दिखाई दे रही है।

पूरे 10 किलोमीटर के रास्ते में बुलेट आगे आगे है और सुदीक्षा की बाइक पीछे पीछे है। जिससे साफ है कि आगे चलने वाली बाइक पर बैठे युवक पीछे चलने वाली बाइक पर बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते। यह महज एक हादसा है।

नाबालिग निगम ही चला रहा था बाइक

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में साफ किया है कि हादसे के समय निगम भाटी जो सुदीक्षा का चचेरा भाई है वहीं फुटेज में दिखा कि चाचा बाइक पर था ही नहीं जबकि एफआइआर में उसके बाइक पर होने का जिक्र किया गया था। 

LIVE TV