मुलायम के बेहद करीबी नेता ने कराई थी फूलन देवी की हत्या

फूलन देवी की हत्यालखनऊ। राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी लौटन राम निषाद ने सपा महासचिव अमर सिंह पर फूलन देवी की हत्या की साजिश रचने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को अब फूलन देवी की परछाई से भी परहेज हो गया है।

निषाद ने यह बात सपा द्वारा शामली के थाना भवन विधानसभा क्षेत्र से पहले घोषित उम्मीदवार किरन पाल सिंह कश्यप का टिकट काटकर शेर सिंह राणा को उम्मीदवार बनाए जाने पर कही।

उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी के हत्यारे के रिश्तेदार और नवाराशि शेर सिंह राणा को थाना भवन से प्रत्याशी बनाने से सपा को बड़े घाटे का सामना करना पड़ेगा। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता से बाहर करने के लिए उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव, कैकेई माता साधना गुप्ता व रिश्तेदार अमर सिंह जी जान से जुट गए हैं।

अमर व मुलायम को सीबीआई जांच से परहेज़ क्यों

निषाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि फूलन हत्या की साजिश अमर सिंह ने ही रची थी। फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग दिल्ली की एक मीटिंग में राम विलास पासवान, सांसद मोहन भाई डेलकर आदि ने उठाया तो अमर सिंह व मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है।

फूलन के जीवन पर आधारित थी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’

फूलन देवी एक दस्यु सुंदरी थी। उसने आत्मसमर्पण और अपनी सजा काटने के बाद राजनीति में कदम रखा था और सपा के टिकट पर जीतकर सांसद बनी थी। अपने संघर्षपूर्ण जीवन के कारण उसकी ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर थी। शेखर कपूर ने फूलन के जीवन पर एक फिल्म भी बनाई ‘बैंडिट क्वीन’ जिसमें फूलन का किरदार सीमा बिस्वास ने निभाया है। यह फिल्म काफी चर्चित हुई थी।

LIVE TV