डेट बताकर ट्रेलर लॉन्च करना भूले अर्जुन कपूर, दो दिन बाद दी जानकारी

मुबारकां का ट्रेलरमुंबई। अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्‍म मुबारकां का ट्रेलर अभी तक लॉन्‍च नहीं हुआ है। तय तारीख के बाद भी मुबारकां का ट्रेलर सामने नहीं आया है। ट्रेलर की लॉन्‍च डेट 14 जून बताई गई थी जिसे बीते दो दिन हो गए हैं।

दो दिनों तक फैंस उनकी फिल्‍म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर की लॉन्‍च डेट की जानकारी 10 जून को दी गई थी। 14 जून पर ट्रेलर न लॉन्‍च करने के बावजूद टीम ने दो दिन तक कोई जानकारी नहीं दी।

दो दिन बाद फिल्‍म के डायरेक्‍टर अनीस बज्‍मी ने ट्वीट कर मुबारकां के ट्रेलर लॉन्‍च की नई डेट बताई है। अनीस के ट्वीट के मुताबिक अब फिल्‍म का ट्रेलर चार दिन बाद 20 जून को रिलीज होने वाला है।

अर्जुन और ‘मुबारकां’ के फैंस को उनसे काफी निराशा हैं। 14 जून से दो दिन बाद तक दर्शक सोशल मीडिया पर ट्रेलर लॉन्‍च होने की आस में थे। दो दिन तक इसपर कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

यह भी पढें:  ‘बादशाहो’ में इलियाना डीक्रूज का फर्स्‍ट लुक लॉन्‍च

अबतक फिल्म के कई पोस्‍टर सामने आ चुके हैं। फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। पहले पोस्‍टर में अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ डबल रोल में नजर आए थे। दूसरे पोस्‍टर में केवल अर्जुन के दोनों किरदार दिखे थे।

फिल्म में अर्जुन डबल रोल में नजर आने वाले हैं। अर्जुन के किरदार के नाम करण और चरण है। अर्जुन अपने दोनों ही किरदारों में सरदार के रूप में नजर आए हैं। फिल्म के पहले पोस्‍टर को ‘मुबारकां’ की पूरी स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फिल्म में अर्जुन के साथ इलियाना डी ‘क्रूज़ और आथिया शेट्टी भी मुख्‍य किरदार निभाने वाली हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि अर्जुन पर्दे पर डबल रोल में नजर रहे हैं। इससे पहले वह फिल्‍म ‘औरंगजेब’ में भी डबल रोल निभा चुके हैं।

फिल्‍म 28 जुलाई को पर्दे पर हंसाने वाली है। इस फिल्‍म के साथ अनिल कपूर लंबे समय बाद कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। इससे पहले वह कई कॉमेडी फिल्‍म में नजर आ चुके हैं। लेकिन भतीजे अर्जुन के साथ यह उनकी पहली फिल्‍म होने वाली है।

 

 

LIVE TV