मुनक्का खाकर अपनी सेहत का इस तरह से रखें ख्याल, कभी नहीं होगी आपके शरीर में खून की कमी

आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का में औषधीय गुणों की भरमार है। मुनक्का खाने में जितना स्वादिष्ट है। उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। साथ ही ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढाता है। इसमें फाइबर के गुण अधिक पाये जाते हैं। तो आइये जानते हैं मुनक्के के गुणों के बारें में।

  • इसमें ऑक्जेलिक एसिड होता है। इससे दांत मजबूत होते हैं। यह गम प्रॉब्लम से बचाने में इफेक्टिव है।
  • मुनक्का में फाइबर्स होते हैं। यह डाइजेशन ठीक रखने में मदद करता है।
  • इसमें आयरन होता है। यह एनीमिया (खून की कमी) दूर करने में फायदेमंद है।
  • मुनक्का खाने से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे स्किन की चमक बढ़ती है और रंग निखरता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  • इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। यह हार्ट अटैक की बीमारियों से बचाने में इफेक्टिव है।
  • इसे खाने से बॉडी के टॉक्सिन्स दूर होते हैं। इसे खाने से हेयर फॉल की प्रॉब्लम दूर होती है।
  • इसमें बीटा कैरोटीन होता हैं। यह आँखों के लिए फायदेमंद है।
  • इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। यह ज्वॉइंट पेन से बचाने में मदद करता है।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह सर्दी-खांसी ठीक करने में मदद करता है।
LIVE TV