मुख्‍यमंत्री का काफिला रोक रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

मुख्‍यमंत्री हरीश रावतपिथौरागढ़। आपदा घोटाले क्षेत्र की उपेक्षा के मुद्दे पर मुनस्यारी में मुख्‍यमंत्री हरीश रावत का काफिला रोक के उनका घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी हैँ।, लेकिन वे सीएम के काफिले के आगे पहुंचने लगे। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी प्रदर्शनकारियों की जमकर झ़ड़पे हुई।

इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की आपस में हाथापाई भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता जगत मर्तोलिया सहित एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

उधर भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलवाने के लिए सीएम रावत पर निशाना साधा। भट्ट ने कहा कि सीएम की विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक ने अपने साथियों के साथ भाजपा के लोगों को सीएम के सामने बुरी तरह मारा है। फिर पुलिस से भी पिटवाया।

भट्ट ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा जहां-जहां जा रही है, सीएम भी पीछे-पीछे वहीं आ रहे हैं। अजय भट्ट ने इस मामले की जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है।

LIVE TV