शिवराज, उनका परिवार व्यापमं व अवैध खनन में शामिल : दिग्विजय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंहभोपाल| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनके परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि वह व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाला, रेत के अवैध खनन, पोषण आहार घोटाले में शामिल हैं। राजधानी भोपाल में बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव व प्रदर्शन से पहले सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “राज्य में हुए व्यापमं घोटाले, रेत के अवैध खनन और पोषण आहार घोटाले में मुख्यमंत्री चौहान और उनका परिवार शामिल है। चौहान चाहें तो वह उनके इन आरोपों के खिलाफ अदालत जा सकते हैं।”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा, “वे डरे नहीं, अपना संघर्ष जारी रखें। व्यापमं घोटाले में एक मंत्री तो जेल चला गया, मगर वह व्यक्ति अब भी बचा हुआ है, जिसने मलाई खाई है।”

सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उनके पास सरकार के किसी भी व्यक्ति के खिलाफ प्रमाण हो तो उन्हें सौंप दे। वह इन दस्तावेजों के सहारे लड़ाई लड़ेंगे।

कांग्रेस राज्य की सत्ता से 13 वर्षो से बाहर होने के बात का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, “भाजपा की 13 साल से सत्ता है और हम इससे बाहर हैं। हम में कमी रही है और हम एक साथ नहीं लड़ पाए। अब हमें ऐसी लड़ाई लड़ने की जरूरत है, जिससे शिवराज को सत्ता से बेदखल किया जा सके।”

LIVE TV