मुख्तार अंसारी की पत्नी को है यूपी पुलिस पर संदेह? SC को याद दिलाया विकास दुबे का एनकाउंटर

बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से युपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मुख्तार की पत्नी उच्चतम न्यायलय पहुंची है। न्यायलय में याचिका दायर करते हुए मुख्तार की पत्नी ने अपील में कहा कि मुख्तार को केंद्रीय बलों की सुरक्षा में एक जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सुरक्षा की पुष्टि के लिए याचिका में कहा कि उनकी पूरी यात्रा की वीडियोग्राफी होनी चाहिए।

यदि बात करें मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की तो उन्होंने अपनी दायर याचिका में कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर का हवाला दिया है। दायर याचिका में आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने उनके पति मुख्तार को खुलेआम धमकी दी है। जिसे ध्यान में रखत हुए न्यायलय को जीवन रक्षा के लिए सभी जरूरी आदेश जारी करने चाहिए। गौरतलब है कि बीते 2 साल से पंजाब की रोपड़ जेल में कैद मुख्तार अंसारी को उच्चतम न्यायलय ने ही यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज उसे यूपी लाया जा रहा है।

LIVE TV