मुंबई हमले का हीरो “टाइगर” नही रहा

tiger

मुंबई। 26/11 मुंबई हमले में बम ढूंढने में पुलिस अधिकारियों की मदद करने वाले कुत्ते टाइगर की शनिवार को मृत्यु हो गई। मुंबई हमले के समय हीरो टाइगर को कई दिन तक ताज होटल के बाहर तैनात किया गया था।

ब्लैक लेब्राडोर टाइगर पोस्ट-रिटायरमेंट के बाद फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहा था। एनिमल एक्टिवस्ट फिजा शाह का विरार का फार्म चार कुत्तों का घर है। फिजा शाह का फार्म टाइगर का भी घर था। हीरो टाइगर का कई दिन से इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार से टाइगर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

शाह ने कहा,’मैं बहुत भाग्यशाली हूं और यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव है कि ऐसा बहादुर मेरे फार्म में रहता था।’

यह भी पढें:- जम्मू कश्मीर में पैलेट गन का इस्तेमाल बंद!

फिजा शाह के फार्म हाउस में टाइगर के बाद मैक्‍स, सीजर, सुल्‍तान अभी भी रहते हैं, जिन्‍होंने 26/11 हमले के दौरान मुंबई पुलिस के आतंकियों के खिलाफ मिशन में कंधा से कंधा मिलाकर साथ दिया। यहां पर इनकी हर सुविधा का खयाल रखा जाता है।

कई बम पता लगाने वाले डॉग स्‍क्वॉड में रहा टाइगर बचपन के साथी कुत्ते सुल्तान की मौत के बाद से काफी उदास रहने लगा था।’ टाइगर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई अन्य कुत्ते भी आए। टाइगर के साथ फर्म में रहने वाला सीजर भी अंतिम संस्कार में आया।

LIVE TV