मुंबई में किसानों की रैली: आजाद मैदान से शरद पवार ने पीएम मोदी और राज्यपाल पर निशाना साधा

राजधानी में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आज महाराष्ट्र 21 जिलों के 15 हजार किसान मुंबई के आजाद मैदान से राजभवन तक मार्च निकाल रहे हैं।संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा की तरफ से आयोजित इस रैली को ‘लाल बादल’ नाम दिया गया है।

शरद पवार ने पीएम मोदी और राज्यपाल पर निशाना साधा

इससे पहले NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने आजाद मैदान पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘यह लड़ाई आसान नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों को देश के मेहनतकश लोगों की परवाह नहीं है। आप देखिए 60 दिन हो गए हैं, किसान कड़ाके की ठंड के बीच लगातार विरोध कर रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री ने कभी उनका हाल जाना है? मैंने महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा राज्यपाल नहीं देखा। वे जानते थे कि महाराष्ट्र के किसान उनसे मिलने आ रहे हैं, इसके बावजूद वे गोवा चले गए। उनके पास कंगना से मिलने का समय है, लेकिन किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।’

LIVE TV