मुंबई के नालासोपारा की 25 दुकानों में अचानक लगी भीषड़ आग…

नई दिल्ली : मुंबई के नालासोपारा पूर्व में स्थित जाधव बाजार की 25 दुकानों में रविवार को आग लग गई। आग सुबह के पांच बजे लगी। यह दुकानें कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक की थीं।

 

आग

 

 

 

बता दें की वसाई विरार महानगर निगम के दमकल की गाड़ियां एक घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। दो या तीन रिहायशी इमारतों से घिरा पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।

दरअसल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बाजार में गैस सिलेंडर मिले हैं। आग बुझाने में लगे कर्मचारियों का कहना है कि इस समय कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। जहां बाजार का क्षेत्र अमूमन भीड़ से भरा रहता है और यहां बहुत सी अवैध दुकाने हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

LIVE TV