रईसजादी ने फुटपाथ पर चढ़ाई कार, पुलिस अफसर पर थूका और जड़ दिया थप्पड़

मुंबई। मुंबई की रईसजादी ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। उसे बचाने के लिए कुछ लोग पहुंचे तो उन्हें गालियां दी। पुलिसवाले मौके पर आई तो नशे में दिख रही इस लड़की ने उन पर थूक दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। अब ये लड़की पुलिस थाने में है। उसके साथ तीन दोस्त भी वहीं बैठाए गए हैं।

मुंबई की रईसजादी

मुंबई की रईसजादी ने हद की पार

मामला गुरुवार तड़के डेढ़ बजे का है। यहां वर्ली इलाके में 21 साल की गौरी राजू भिड़े नशे में अपने दोस्तों के साथ तूफानी रफ्तार में कार चला रही थी। कार अचानक बेकाबू हुई और डिवाइडर पर चढ़ गई। किस्मत से गौरी और उसके तीन दोस्तों को गंभीर चोट नहीं आए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर आसपास के लोगों ने अपना ही सिर पीट लिया।

जो लोग गौरी और उसके दोस्तों को बचाने आए, उन्हें गौरी ने गालियां दीं। कुछ देर बाद पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिस वाले पहुंचे। इनमें से एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने उनकी मदद करनी चाही तो गौरी ने उन पर थूक दिया। इसके बाद महिला इंस्पेक्टर ने गौरी और उसके दोस्तों को निकालने की कोशिश की तो इस लड़की से महिला सिपाही का हाथ काट लिया।

गौरी और उसके दोस्त लगातार पुलिस वालों को गालियां दे रहे थे। इतना ही नहीं, उन्हें इस मामले से दूर रहने की धमकी भी दे रहे थे। आखिरकार लड़की पर सख्‍ती दिखानी पड़ी। पुलिस ने गौरी समेत उसके दोस्तों चिराग बोथरा (21), कपिल राठौड़ (21) और एक नाबालिग लड़के को थाने ले जाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गौरी ने दो महिला सिपाहियों को थप्पड़ जड़ दिए। इसलिए उसे जबरन थाने ले जाना पड़ा।

LIVE TV