मीम शेयर करके ममता का मजाक उड़ाने वाली प्रियंका को मिली जमानत, देंगी माफीनामा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से गिरफ्तार हुईं भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आपत्तिजनक मीम पोस्ट करने वाली प्रियंका को कोर्ट ने पहले लिखित में माफीनामा देने को कहा।

भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका के वकील एनके कौल को वापस बुलाया। कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुए माफी की शर्त को रद्द कर दिया। अब प्रियंका को तुरंत जेल से रिहा किया जाएगा।

PM मोदी राहुल का तंज,कहा “बारिश में रडार से कैसे गायब हो जाते हैं विमान”

बेटी को जमानत मिलने पर मां ने खुशी जाहिर की है। प्रियंका की मां राजकुमारी शर्मा ने कहा कि बता नहीं सकतीं कि मैं कितनी खुश हूं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रही हैं।

LIVE TV