सबसे वजनी महिला को अस्पताल पहुंचाने में लगा लाखों का चूना, करोड़ों के हॉस्पिटल में होगा इलाज

मिश्र से भारतमुंबई। क्या कभी आपने सुना है कि किसी यात्री ने विमान में सफर के लिए 20 लाख रुपये खर्च किये हों। वो भी केवल मिश्र से भारत आने के लिए। लेकिन 11 फरवरी को मिश्र से भारत आयी एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल मिश्र में रहने वाली 36 वर्षीय एमन अहमद का वजन 500 किलो है और वे पिछले 25 सालों से बिस्तर पर ही हैं। एमन अपने इलाज के लिए विमान में विशेष सुविधाओं के साथ शनिवार को भारत आईं हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची एमन को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया।

दुनिया की सबसे मोटी महिलाओं में से एक एमन मुंबई के बेरिएट्रिक सर्जन मुफ्फाजल लकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में हैं। उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों ने कहा कि सर्जरी से पहले लगभग एक महीने तक वह हमारी निगरानी में रहेंगी।

डॉ.लकड़ावाला लगभग तीन महीने से एमन का इलाज कर रहे हैं और उन्होंने ही बिस्तर पर लेटे रहने को मजबूर एमन को मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर से यहां लाने के लिए बहुत ही एहतियाती कदम उठाये।

डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कराण एमन को इलाज के लिए मुंबई लाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टरों ने बताया कि वह अपनी बहन शैमा अहमद के साथ आज सुबह यहां मुंबई एयरपोर्ट पहुंची हैं। ज्यादा वजन के कारण पिछले 25 वर्षों से घर में ही कैद रहन को मजबूर एमन के लिए यात्रा के दौरान हो सकने वाले खतरों से निबटने की तैयारियों के लिए पिछले दस दिन से डॉक्टरों का एक दल मिस्र में ही था।

जनसत्ता की खबरों के अनुसार एमन की सुरक्षा की को देखते हुए मिश्र के ही कारीगरों ने विमान में एक विशेष बेड बनाया। जिसकी लागत 20 लाख रुपये थी। जिसमें एहतियाती तौर पर विमान में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफाइब्रिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य दवाइयों समेत सभी आवश्यक उपकरणों का इंतजाम था। वहीं जिस सैफी अस्पताल में एमन को ले जाया गया है उसकी कीमत भी लगभग 2 करोड़ रुपये है।

LIVE TV