मिशन शक्ति पर अरुण जेटली बोले- ये पहले भी हो सकता था लेकिन पिछली सरकारें इसकी इजाजत…

नई दिल्ली। भारत द्वारा अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराए जाने की उपलब्धि पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। खासतौर से वैज्ञानिकों के लिए, जिन्होंने आज वो क्षमता प्राप्त की जो अभी तक विश्व में केवल 3 देशों के पास थी।

जेटली ने ‘मिशन शक्ति’ को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजाजत देने के बाद इसकी प्रक्रिया साल 2014 में शुरू हो गई थी। जेटली ने कहा कि ये बहुत समय पहले से हमारे वैज्ञानिकों की इच्छा थी और उनका कहना था कि हमारे पास ये क्षमता है लेकिन उस समय की सरकार हमें ये करने की अनुमति नहीं देती थी।

उन्होंने कहा कि हर तरह की लड़ाई के लिए हमें तैयारी करना है और हमारी तैयारी ही हमारी सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि आज जो अंतरिक्ष क्षेत्र की सफलता प्राप्त हुई है, सौ प्रतिशत भारतीय प्रयासों का नतीजा है। इसकी हर चीज का भारत में शोध हुआ और भारत में ही निर्माण हुआ।

हालांकि, विपक्षी दलों ने इस उपलब्धि की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री और सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने तो इस सफलता को खुद के नाम जोड़ने के लिए बयान तक जारी किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने परीक्षण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें वर्ल्ड थिएटर डे की बधाई दी।

आरटीआई में हुआ खुलासा, मोदी की स्मार्ट सिटी स्कीम हो गई फ्लॉप…

बता दें कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ASAT मिसाइल द्वारा बुधवार को अंतरिक्ष में मौजूद एक लाइव सैटेलाइट को नष्ट कर दिया गया और इसके बाद भारत दुनिया में चौथा शक्तिशाली देश बन गया जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस उपलब्धि की जानकारी देश को दी।

LIVE TV