मिजोरम में एमएनएफ ने कांग्रेस को पछाड़ा, जीत की ओर

आइजोल| मिजोरम में एक दशक के बाद मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है। राज्य की 40 सीटों में से एमएनएफ 21 पर आगे चल रही हैं जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पांच सीटों पर आगे है जबकि अन्य सीटों पर पीछे है।

राज्य में सभी सीटों पर मतगणना हो रही है।

भाजपा यहां सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है।

मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थानहावला चंपाई साउथ सीट से पीछे चल रहे हैं।

एमएनएफ के उम्मीदवार तुइचांग, ईस्ट तुइपुइ, कोलासिब, चम्पा साउथ सीटों समेत 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2018 : छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस का लहरेगा परचम, दूसरी बार सरकार बनाने के तैयार

भाजपा के बुद्धा धन चकमा तुइचवांग निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। यह सीट चकमा जनजातीय बहुल्य है।

विभिन्न स्थानीय पार्टियों के छह उम्मीदवार भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

LIVE TV