मालदीव्स के पूर्व राष्ट्रपति मॉमून अब्दुल गय्यूम भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी…

मालदीव्स के पूर्व राष्ट्रपति मॉमून अब्दुल गय्यूम (Maumoon Abdul Gayoom) भी कोविड-19 की चपेट में आ गए। उन्होंने यह जानकारी दी है कि कोविड-19 की जांच में वे पॉजिटिव पाए गए है। पिछले माह सीमाओं के दोबारा खोले जाने के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। राष्ट्रपति ने मंगलवार रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होने लिखा ,’कोविड-19 के टेस्ट में मै पॉजिटिव आया हू। ईश्वर मेरी व अन्य बीमार लोगो को जल्द स्वस्थ करे।’

81 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति एशिया गय्यूम  एशिया के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में से एक हैं। उन्होने मालदीव्स मे 30 सालो तक राष्ट्रपति का पद संभाला। परिवार के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डॉक्टर से मिलने के बाद उन्होंने कोविड-19 टेस्ट कराया। सोमवार को उन्हें बुखार हुआ था। सूत्रो ने बताया कि गय्यूम ठीक हैं और उन्हें राजधानी के नवनिर्मित धारुमवंता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 

विदेशी पर्यटन पर निर्भर मालदीव्स ने जून माह में लॉकडाउन हटाया गया और जुलाई में पर्यटकों के लिए सीमाओं को खोल दिया गया।

जून में लॉकडाउन खत्म होने के बाद मालदीव्स में संक्रमण के मामलों में तीन गुना बढ़त हुई। इसके कारण मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 28 हो गई है। मालदीव्स हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी ने देश में कुल कोविड-19 के मामलों की संख्या 7 हजार 47 बताई है। इसमें से 2,580 मामले अभी सक्रिय है। 15 अगस्त तक मालदीव्स में 5000 पर्यटक आ चुके हैं।

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ( Johns Hopkins University) के अनुसार, दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 38 लाख 20 हजार 1 सौ 4 हो गई और मरने वालों की संख्या 8 लाख 18 हजार 1 सौ 37 है। वहीं 57 लाख 77 हजार 3 सौ 93 संक्रमितों व 1 लाख 78 हजार 4 सौ 77 लोगों की मौत के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमित देश है। CSSE के द्वारा जारी लेटेस्ट डाटा में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। यहां 36 लाख 69 हजार 9 सौ 95 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 16 हजार 5 सौ 80 लोगों की मौत हो चुकी है। यूनिवर्सिटी ने संक्रमितों के आंकड़ों को देखते हुए भारत को तीसरे नंबर पर रखा है। यहां संक्रमण का आंकड़ा 31 लाख 67 हजार 3 सौ 23 है।

LIVE TV