गर्लफ्रेंड के सामने ही बॉयफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, वजह जानकार आपका मुंह रह जाएगा खुला

मोहाली।पंजाब के संगरूर में 32 वर्षीय एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था। उसने पुलिस को बताया कि कुछ बदमाशों ने उसे गोली मारी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उस व्यक्ति ने ही खुद को गोली मारी थी, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ रात में बाहर जाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मारी गोली

एसएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सरबजीत नाम के व्यक्ति को रविवार गोली लगी थी। यह गोली अवैध असलहे से चली थी। जिस समय उसे गोली लगी, उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ कार में थी। यह मामला पुलिस तक पहुंचा। ऐसे में गिरफ्तारी से बचने के लिए सरबजीत ने मनगढ़ंत कहानी गढ़ी।

पुलिस को सरबजीत की कहानी पर यकीन नहीं

सरबजीत ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके साथ लूट का प्रयास किया। उनलोगों ने विरोध किया तो लुटेरों ने रिवॉल्वर निकालकर गोली मारी और वहां से भाग निकले। हालांकि पुलिस को सरबजीत की कहानी पर यकीन नहीं था।

जानें घर के मंदिर में किन-किन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा जल्दी फल

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सरबजीत की धुरी में रहने वाली गर्लफ्रेंड से पूछताछ की। उसने बताया कि सरबजीत ने खुद को गोली मारी है। युवती ने बताया कि सरबजीत के साथ वह डेट पर थी। उसे घर वापस आना था, लेकिन सरबजीत उसके ऊपर दबाव बना रहा था कि वह उसके साथ शहर के बाहर नाइट आउट पर चले। जब युवती ने इनकार किया तो सरबजीत ने खुद को गोली मारने की धमकी दी।

सालों से गुनाहगारों को फांसी पर लटकाता आ रहा है ये परिवार, वजह जान आपके उड़ जायेंगे होश…

अरेस्ट की तैयारी में पुलिस

युवती ने बताया कि उसने सरबजीत को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिद पर अड़ गया और खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि सरबजीत के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास, अवैध असलहा रखने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LIVE TV