Birthday Special : ये हैं धक-धक गर्ल के टॉप 10 Songs

मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का बर्थडे आज के दिन साल 1967 में हुआ था। वह अपने डांस के लिए दुनिया में  मशहूर हैं। माधुरी के गाने आज भी सभी की जुबां पर रहते हैं। माधुरी अपने डांस, एक्टिंग और गानों से लोगों को अपना दिवाना बना चुकी हैं। माधुरी के गानों की लिस्ट तो बहुत लम्बी है लेकिन यहाँ आप उनके टॉप टेन सांग्स देख सकते हैं।

एक दो तीन चार
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=t4Z6f7MJvuw]

धक-धक करने लगा
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=PriYgiqUOlE]

दीदी तेरा देवर दीवाना
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=2V56f0xZNqw]

अखियाँ मिलाऊं कभी अखियाँ चुराऊं
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=DpQiPxkNF90]

चोली के पीछे क्या है
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=8nd5NLbUu44]

के सेरा सेरा 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=qDBcF8aumxM]

मार डाला

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=AX1ro0AJk_I]

बड़ी मुश्किल

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=bIP8GyLPBGk]

आजा नचले

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=MP4F0ZcW_G0]

घागरा

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=caoGNx1LF2Q]

माधुरी का जन्म मुंबई में हुआ था और वह मराठी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। सन 1984 में माधुरी की फर्स्ट डेब्यू फिल्म आई थी। इसके बाद से उनको तमाम फिल्मफेयर और पद्मा श्री अवार्ड भी हासिल हुए।

 

माधुरी दीक्षित का बर्थडे

माधुरी के डांस के दीवाने तो दुनिया भर में है। “टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज़ हाय रे मेरा घागरा” गाने से माधुरी ने एक बार फिर धामाल मचा दिया था। एक-दो-तीन गाने से भी उन्होंने अपने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। उनकी डांसिंग स्टाइल की वजह से पंडित बिरजू महाराज उन्हें बॉलीवुड का बेस्ट बॉलीवुड डांसर कहते हैं। इतना ही नहीं ,कोरियोग्राफर सरोज खान भी माधुरी की दीवानी है।

उसके बाद माधुरी एक से बढ़कर एक हिट्स देने लगीं। धक-धक करने लगा,चोली के पीछे क्या है,के सेरा सेरा और आजा नचले जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज़ करतें हैं।

माधुरी ने लगभग आठ साल तक कथक डांस भी सीखा। माधुरी दीक्षित ने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘अबोध’ से की थी। उसके बाद वह बुलंदियों की शिकार पर पहुँच गईं।

माधुरी अब भी डांस सीखने को बेताब

रिएलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ में जूरी सदस्य कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने बताया कि माधुरी अब भी डांस की बारीकियां जानने की कोशिश कर रही हैं। टीवी शो का स्टेज डांसिंग बनाम स्ट्रीट डांसिंग है, वहीं, लुईस ने माधुरी को कुछ तकनीक सिखाई है, जो कई चीजों में शामिल है।

लुईस का बयान

उन्होंने कहा, “माधुरी सीखना चाहती हैं, वह अब भी डांस सीखने की शौकीन हैं। वह हर तरह का डांस सीखना चाहती हैं। मुझे उनका यह गुण पसंद है और मुझे जानकारी शेयर करना भी अच्छा लगता है।”

‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ का टेलीकास्ट ‘एंडटीवी’ टेलीविजन पर होता है।

 

 

LIVE TV