इस महिला केे जज्‍बे के सामने माउंट एवरेस्‍ट भी पड़ गया छोटा

माउंट एवरेस्‍टकाठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी। दिलेर से दिलेर इंसान भी इस पर चढ़ने से पहले हजार बार सोचता है। उस ऊंचाई तक पहुंचना। रास्ते की अड़चनों से निपटना। एक-एक सांस का हिसाब रखना। इस चोटी पर चढ़ते वक्त हर बार जहन में रखनी होती है। जिसने भी एक बार इस चोटी पर फतह पा ली, दुनिया उसे सलाम करती है। लेकिन नेपाल में जन्मी एक लड़की ने माउंट एवरेस्‍ट पर एक-दो नहीं सात बार फतह हासिल की।

माउंट एवरेस्‍ट किया फतह

यह एक विश्व रिकॉर्ड है। आज तक किसी महिला ने इस उपलब्धि को हासिल नहीं किया। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाली महिला का नाम है लक्पा शेरपा।

लक्पा शेरपा कनेक्टिकट में एक स्टोर में काम करती हैं। माउंट एवरेस्ट पर सातवीं बार फतह हासिल करने के लिए उन्होंने तिब्बत की तरफ अपनी चढ़ाई शुरू की थी। लक्पा इससे पहले छह बार माउंट एवरेस्ट एक्सपीडिशन पूरा कर चुकी हैं।

लक्पा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने में उनकी मदद एक नेपाली गाइड श्रेष्‍ठा ने की।

श्रेष्‍ठा ने बताया कि लक्पा का जन्म नेपाल के शंकुवासाबा जिले में पैदा हुई थीं। नेपाल का यह जिला दुनिया के पांचवें सबसे ऊंचे पहाड़ पर है। लक्पा दस भाई और बहन हैं।

लक्मा से ज्यादा चढ़ाई करने वालों में दो पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर 21 बार फतह हासिल की है। नेपाल में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वालों की गिनती इन‍ दिनों बढ़ रही है। बीते एक महीने में 330 लोग एवरेस्ट जीतने के लिए आ चुके हैं।

हालांकि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई आज नामुमकिन सी है। बीते साल आए भूकंप के बाद से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई और खतरनाक हो चुकी है।

7.8 तीव्रता के भूकंप ने नेपाल के नौ हजार लोगों की जान गई थी। उस दौरान एवरेस्ट पर चढ़ाई करने गए 18 लोगों की भी मौत हो गई थी।

 

LIVE TV