इन दिनों ट्रोल हो रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने एक मजाकिया ट्वीट के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी मांगी

मुंबई। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे अभिनेत विवेक ओबेरॉय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर किये गये ट्वीट मीम पर माफी मांग ली। विवेक ने ट्वीट डिलीट कर कहा कि अगर किसी भी महिला को उनके इस ट्वीट पर कष्ट हुआ है तो उन्हें इसका खेद है। इससे पहले विवेक ने माफी मांगने से इनकार करते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनकी बात का राजनीतिकरण कर रहे हैं और एक मज़ाक पर जेल में डालना चाह रहे हैं।

इन दिनों ट्रोल हो रहे अभिनेत विवेक ओबेरॉय को अपने एक मज़कियां ट्वीट की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन से मांगनी पड़ी माफी

विवेक ओबेराय ने सोमवार को एक सटायर वाली तस्वीर को शेयर किया था जिसमें तीन तस्वीरों को मिलाकर एक फोटो बनाई गई थी। जिसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन एव वे खुद और अराध्या की अलग अलग स्टेजेज की तस्वीरें थी।

इन दिनों ट्रोल हो रहे अभिनेत विवेक ओबेरॉय को अपने एक मज़कियां ट्वीट की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन से मांगनी पड़ी माफी

तेज़ धूप और गर्मी के तांडव से आमजन में बड़े पैमाने पर बना डेंगू को लेकर खतरा

सलमान और ऐश्वर्या  की तस्वीर सबसे पहले थी। उस पर ओपिनियन पोल लिखा हुआ था। दूसरे नंबर पर विवेक और ऐश्वर्या के साथ वाली तस्वीर थी। इस पर एग्जिट पोल लिखा था। तीसरे यानी सबसे आखिरी में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीर थी। इस पर रिजल्ट लिखा हुआ था। जिस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी कर विवेक ओबेरॉय से जवाब मांगा था।

सोशल मीडिया में लोगों ने विवेक के इस कदम की आलोचना की। वे ट्रोल किए गए। कइयों ने कहा कि विवेक का यह कदम पब्लिसिटी स्टंट का उदाहरण है। उन्होंने ऐसा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ऐसा किया है। इस पता चलता है कि उनके मन में औरतों के लिए कितना सम्मान है?

मतदान दिवस में लापरवाही, 5 पीठासीन अधिकारियों समेत इतने कर्मचारी निलंबित

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर रांची के पवन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से अपलोड की थी। विवेक ने उस पर ट्वीट और शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर उन्हें क्रिएटिव लगी, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यही लाइफ है। बाद में बवाल बढ़ता देख उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट डिलीट कर दिया।

LIVE TV