रियो ओलम्पिक : हॉकी कैप्‍टन के लिए रितु रानी दरकिनार, चानू को कमान

महिला हॉकी टीमनई दिल्ली ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए भारत की महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई। इस घोषणा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि टीम की कमान अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी रितु रानी को नहीं सौंपी गई और न ही वह टीम में शामिल हैं। रितु रानी के स्थान पर सुशीला चानू को टीम की कमान सौपीं गई है।  वहीं पी श्रीजेश को पुरुष हॉकी टीम का कप्‍तान बनाया गया है।

महिला हॉकी टीम 36 साल बाद ओलम्पिक खेलों में रखेगी कदम

भारतीय महिला हॉकी टीम 36 साल बाद ओलम्पिक खेलों में कदम रखेगी। रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला टीम में सुशीला चानू (कप्तान), दीपिका (उपकप्तान), नवजोत कौर, दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, मोनिका, अनुराधा देवी, सविता (गोलकीपर), पूनम रानी, वंदना कटारिया, नमिता टोप्पो, रेणुका यादव, सुनीता लाकड़ा, रानीस प्रीती दुबे, लिलिमा मिंज, हनिआलुम लाल राउत फेली, रजनी एतिमार्पु।

LIVE TV