दलित महिला की रेप के बाद हत्या

अजमेर| जिले में आज सुबह एक दलित महिला से रेप जैसा शर्मनाक काम करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है| दुष्कर्म और हत्या का मामला तीर्थ नगरी पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम किशनपुरा का है| यहां एक 40 वर्षीय दलित महिला के साथ पहले अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी|

पुष्कर थाना के थानाधिकारी नंदराम भादू के अनुसार, ‘मृतक के पुत्र ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है| मृतक के बेटे ने बताया कि आज सुबह वो अपनी मां को घर पर छोड़ कर पड़ोस में हो रही शादी में शामिल होने गया था| जब देर शाम वापस लौटा तो घर पर अपनी मां को जगाया लेकिन वो बेसुध थी| इसके बाद पड़ोस में रहने वाले परिजनों को मामले की सूचना दी’|

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुष्कर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भोला राम, सीओ ग्रामीण ज्ञान प्रकाश नवल ने मौके पर जाकर एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए| पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर काटे जाने के निशान भी मिला है|

प्रस्तुति- रवि गिरि

LIVE TV