पति, पिता या हो भाई… महिला सशक्तिकरण अच्छे के लिए होना चाहिए

महिला सशक्तिकरणलखनऊ। शहर के कृष्णा नगर इलाके में ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के कर्ता-धर्ता अवध क्षेत्र के भाजपा युवा मंत्री रूद्राक्ष वाजपेई रहे। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के साथ कई अन्य मामलों पर चर्चा की गई।

महिला सशक्तिकरण

इस अवसर पर स्किल होते महिलाओं के बैंड जिंदगी के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों की सशक्त महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को काफी तीव्र गति से लागू किया गया।

उन्होंने कहा, “सही मायने में बेटियां ही संस्कृति और सभ्यता को आगे ले जाने का काम करती हैं। बेटियां ना हो तो शायद इस संसार में अकाल पड़ जाएगा।”

आगे बोलते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा हो रही है। इस पर हमे चुप्पी तोड़कर खुलकर बात करनी चाहिए। किसी भी तरीके से महिलाओं के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

कन्या भ्रूण हत्या पर उन्होंने कहा कि अगर आप परिवार में खुलकर घर बात का विरोध नहीं करते या कर सकते हैं तो हॉस्पिटल में डॉक्टर के सामने खुलकर इसका विरोध करना चाहिए। ऐसा करने से डॉक्टर अपने मन से गर्भपात  नहीं कर सकता। इसलिए डरने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अब आप डॉक्टर इन सामाजिक कुरीतियों का विरोध करें। जिस तरह से केंद्र में मोदी सरकार कालेधन और विदेशी शत्रुओं को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है। वैसे ही घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए महिलाओं को भी आगे आकर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए।

वहीं महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को पुरुषों का समर्थन नहीं मिलेगा, तब तक वह आगे बढ़कर कुछ नहीं कर सकती हैं।

इसलिए पुरुषों में चाहे वह पति, पिता या भाई हो उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि महिला सशक्तिकरण अच्छे के लिए होना चाहिए न कि लड़ाई और झगड़े के लिए।

तीन तलाक के मुद्दे पर बात आगे बढाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को समानता का अधिकार तभी मिल सकता है, जब अल्पसंख्यक महिलाओं को तीन तलाक के मुद्दे से मुक्त किया जाए यह एक कुरीति है इसका खुलकर विरोध होना चाहिए।

LIVE TV