हमले के बाद सुलग रहा है जम्मू, महिला ने किया पुलिस पर पथराव..

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में जम्मू शहर में कर्फ्यू के बाद भी हंगामा जारी है।

जानीपुर गर्वमेंट क्वार्टर्स के पास स्थानीय युवाओं ने सुबह करीब 11 बजे हमले के विरोध में रैली निकाली। युवाओं ने इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद और आंतकियों के खिलाफ नारे लगाए।

पुलवामा हमला

इस देखकर गर्वमेंट क्वाटर्स से पाकिस्तान जिंदाबाद के जवाब में नारे लगने शुरू हो गए। साथ ही बहुमंजिला इमारतों से युवाओं पर पत्थरबाजी शुरू हो गई।

देखते ही देखते माहौल काफी खराब हो गया, पूरे क्षेत्र में संवेदनशील स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस और सेना ने फौरन पूरे इलाके को घेर लिया। हालांकि शाम तक स्थिति बेकाबू नजर आई।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शन में शामिल करीब आठ युवाओं को हिरासत में लिया। लेकिन इससे मामला और भी बढ़ गया।

युवाओं के प्रदर्शन में इसके बाद स्थानीय महिलाए भी शामिल हो गई। महिलाओं ने आरोप ने लगाया कि पुलिस ने उनके बच्चों को बेवजह पकड़ा है।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपनाये ये असरदार घरेलू उपाय

उन्होंने दोबारा बच्चों को छोड़ने की मांग करते हुए पुलिस को प्रदर्शन नहीं रोकने की चेतावनी दी। इस पर पुलिस ने भी सख्ती दिखाई।

इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बुरा व्यवहार किया। पुलिस की तरफ से उन्हें भद्दी गालियां दी गई। इसके विरोध में महिलाओं ने एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

महिलाओं ने खुद मांग की इस क्षेत्र में सिर्फ सेना को रहने दिया जाए।

LIVE TV