महिला ने किया कोरोना नियमों का उल्लंघन, जुर्माने के लिए पुलिस को किया किस

दुनिया में लोग अब भी कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके प्रसार को रोकने के लिए कई नियम बनाए गये हैं जिनका उल्लंघन करने पर लोगों को जेल और जुर्माना देना पड़ रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण अमरीकी महाद्वीप में स्थित पेरू से आया मामला चौंकाने वाला है।

पेरू में एक महिला पर पुलिस अधिकारी ने कोरोना नियमों के उल्लंघन की वजह से जुर्माना लगाया। हालांकि लिप किस के बदले अधिकारी ने उस महिला को छोड़ दिया। आपको बता दें कि यह घटना राजधानी लीमा के मिराफ्लोरस बोर्डवॉक की है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

LIVE TV