महिला दिवस पर रिलीज़ हुआ परिणीति की फिल्म “साइना” का ट्रेलर

साइना नेहवाल की बायोपिक साइना का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। परिणीति चोपड़ा साइना का किरदार निभाती दिख रहीं हैं। 26 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक साइना का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा साइना के रोल निभा रहीं हैं। फिल्म में निर्देशन अमोल गुप्ते ने दिया है। साइना 26 मार्च को बड़े परदे पर रिलीज़ होगी।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा- साइना। इस महिला दिवस पर मैं आपके बीच साइना को लेकर गर्व महसूस कर रही हूं। 26 मार्च को सिनेमाघरों में। फिल्म साइना में साइना नेहवाल के कोच पी गोपीचंद का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं। शुभ्रज्योति बराट और मेघना मलिक साइना के माता-पिता के किरदारों में हैं। ट्रेलर की शुरुआत नन्ही साइना के बैडमिंटन एकेडमी में दाख़िले से होती है। मां की नसीहत रास्ता चुनना नहीं, बनाना है, साइना के लिए कामयाबी का सूत्रवाक्य बन जाता है।

रिलीज़ होने वाली फिल्म साइना परिणीति की इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले 19 मार्च को रिलीज़ हो रही यशराज बैनर की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में परिणीति अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएंगी।

बता दें कि इस साल परिणीति की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। यह साल की शुरुवात परिणीति के लिए अच्छी रही है। साल के तीसरे महीने में ही तीसरी फिल्म रिलीज़ करना कोई छोटी बात नहीं है। परिणीति 2019 में आख़िरी बार पर्दे पर दिखी थीं। अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस किया था, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी में नज़र आयी थीं।

खबर है कि इससे पहले फिल्म साइना के लीड रोल के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया था, मगर कुछ वक़्त तक ट्रेनिंग करने के बाद श्रद्धा ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए फिल्म छोड़ दी।

LIVE TV