महिला की बेहरमी से पिटाई, CCTV वीडियो आया सामने, AAP विधायक पर लगा आरोप

दिल्ली के वेस्ट दिल्ली के शालीमार इलाके में एक महिला के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का वीडियो CCTV में कैद हुआ है। पीड़िता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक द्वारा गुंडे भेजने का आरोप लगा है। हालांकि, जो वीडियो सामने आई हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला के साथ कुछ युवतियां मारपीट रही हैं। वहीं इस हमले से महिला को चोटें आई हैं। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पीड़िता जैसे ही इलाज के बाद अस्पताल से निकली उसने CCTV फुटेज निकलवाए। ताकी वह इसके आधार पर कार्रवाई करा सके।

पीड़िता ने मारपीट का आरोप शालीमार बाग से आप विधायक वंदना कुमारी पर लगाया है। शिकायत में विधायक का नाम भी शामिल है। हालांकि उनके खिलाफ FIR नहीं दर्ज कराई है। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों का तलाश जारी है।

LIVE TV