महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार का अहम फैसला…

देश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं देखा जाए तो सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद भी अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा हैं। एक के बाद एक रेप के वारदात सामने आ रहे है। अभी हाल ही में हुए हैदराबाद रेप मामले में लगी आग ठंडी ही नहीं हुई थी की उन्नाव में रेप की वारदात सामने आ गयी है। देखा जाए तो और और बेटी को इस रेप की वारदात से से आग में जलना पड़ा हैं।

 

 

 

खबरों की माने तो  महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध की घटनाओं को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अहम फैसला लिया है। वहीं देश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने सभी थानों में महिला डेस्क बनाए जाएंगे।जहां गृह मंत्रायल ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क को लेकर निर्भया फंड से 100 करोड़ राशी की मजूरी दी हैं।

 

मुजफ्फरनगर में किराना व्यापारी से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 

दरअसल पुलिस स्टेशनों को महिलाओं के अनुकूल और पहुंच योग्य बनाने के लिए महिला सहायता डेस्क बनाने का फैसला लिया गया है। इससे कोई भी महिला पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायक महिला डेस्क पर कर सकेंगी।

 

जहां इस डेस्क पर अनिवार्य रूप से महिला पुलिस अधिकारियों को तैना किया जाएगा। महिला हेल्प डेस्क के अधिकारियों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

देखा जाए तो ये हेल्प डेस्क कानूनी सहायता, परामर्श, आश्रय, पुनर्वास और प्रशिक्षण आदि की सुविधा देने के लिए वकीलों, मनोवैज्ञानिकों, गैर सरकारी संगठनों और विशेषज्ञों के पैनल को सूचीबद्ध करेगी।

इन सभी का इस्तेमाल महिलाओं को मदद करने में किया जाएगा। जहां केंद्र का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में एक के बाद एक महिलाओं के साथ रेप और बर्बर तरीके से हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। पूरे देश में इन घटनाओं के कारण रोष व्याप्त किया है।

LIVE TV