महिंद्रा की कारें मे 1 जुलाई से इतनी होंगी महंगी, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। भारतीय ऑटो कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने अपने पेसेंजर वीइकल्स की कीमत में 36,000 रुपये तक का इजाफा करने का फैसला किया है। महिंद्रा के वाहनों पर 1 जुलाई से नई कीमत लागू होगी। कंपनी के इस फैसले के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 जैसी कार महंगी हो जाएंगी।

महिंद्रा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि भारत में सभी यात्री वाहनों में 145 सुरक्षा मानदंड लागू होने से ये वृद्धि की जा रही है। कंपनी ने कहा कि वह स्कॉर्पियो, बोलेरो, टीयूवी 300 और केयूवी 100 नेक्सट की कीमतों में थोड़ा ज्यादा और एक्सयूवी 500 तथा माराजो के दामों में मामूली वृद्धि की जाएगी।

बता दें कि इसमें चालक एयरबैग, चालक और उसके साथ वाली सीट के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, पार्किंग सेंसर और चालक के लिए ओवरस्पीड अलर्ट शामिल है।

योग क्वीन शिल्पा शेट्टी ने 3000 लोगों को बताया फिटनेस का मंत्र

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष राजन वडेरा ने कहा कि सुरक्षा हमारी उत्पाद विकास प्रकिया का मुख्य अंग है और हम सुरक्षा से जुड़े नियमों की जरूरतों का स्वागत करते हैं। सुरक्षा जरूरतों के चलते लागत में कुछ वृद्धि हुई है, जो 1 जुलाई 2019 से लागू होगी।

LIVE TV