सपा नेता के उल्टा तिरंगा लटकाने से महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा

maharashtra-assembly-central-hall-650_650x400_81457337709एजेन्सी/ मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में आज उस समय जोरदार हंगामा हुआ जब विपक्ष के कुछ सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते समय उल्टा तिरंगा लटकाया। कांग्रेस आज सदन में काम रोको प्रस्ताव लाई जिसे अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया जिसका विरोध कांग्रेस और एनसीपी के सदस्य कर रहे थे।

काम रोको प्रस्ताव स्थगित होने के बाद कांग्रेस और एनसीपी के सदस्य नारेबाज़ी करने लगे। नारे लगाते लगाते ये सदस्य सदन के वेल में आ गए।

इसी बीच, NCP के एक सदस्य ने उल्टा तिरंगा लहराया। इन सदस्य की पहचान हसन मुशरिफ के रूप में हुई है। इस घटना के बाद बीजेपी ने मुशरिफ की सदस्यता रद्द करने की मांग की  है।

(सपा नेता अबु आजमी)

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से विधायक अबु आजमी ने भी तिरंगा उल्टा लहराया। सत्तापक्ष ने आजमी पर भी कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि भैयाजी जोशी और फडणवीस के बयानों पर कांग्रेस बहस चाहती थी। तय कामकाज रोक कर वह बहस चाहती थी। बताया जा रहा है कि आज वित्तीय मुद्दों पर बहस तय है, लिहाजा काम रोको प्रस्ताव पर अध्यक्ष असहमत थे।

LIVE TV